गुरुग्राम: राजकीय महाविद्यालय जाटोली में आब्जर्वर और रिटर्निंग अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
पटौदी पटौदी जाटोली-मंडी नगर परिषद चुनाव निष्पक्ष तथा बेहतर ढंग से करवाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पटौदी - जाटोली मंडी नगर परिषद के नियुक्त आब्जर्वर सुरेंद्र सिंह एवं रिटर्निंग अधिकारी तथा पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच ने राजकीय महाविद्यालय जाटोली में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र का सोमवार दोपहर निरीक्षण किया गया है l