गुरुग्राम: गुरुग्राम में सनातन धर्म जागृति महोत्सव, सुधांशु महाराज ने कहा- कुंभ ने सनातनियों को एकजुट किया
विश्व जागृति मिशन प्रमुख सुधांशु महाराज ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में करीब 60 करोड़ भक्त पहुंचे हैं या पहुंचने वाले हैं। इसे केवल स्नान नहीं बल्कि सनातन के प्रति लोगों की एक जुटता को देखा जाना चाहिए। इसमें सनातन संस्कृति का उदय देख सकते हैं। हमारी संस्कृति ऐसी है जिसने दुनिया के सताए हुए लोगों को अपनाया। अनेकता में एकता हमारी संस्कृति का एक रूप है l