गुरुग्राम: अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गुरुग्राम अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने किया गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया है, जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सैक्टर-40 ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए नजदीक लेजर वैली पार्क से अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति वीरु को काबू करने में सफलता हासिल की है।