गुरुग्राम: सेक्टर-29 में पीयूष मिश्रा के 'उड़नखटोला' ने संगीतमय प्रस्तुति से जीता दिल, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
पीयूष मिश्रा का ‘उड़नखटोला’ टूर भारत के विभिन्न शहरों और दुबई में धूम मचाने के बाद रविवार को गुरुग्राम पहुंचा। नवंबर 2024 में शुरू हुए पीयूष मिश्रा के इस उड़नखटोला टूर ने अब तक कोलकाता, अहमदाबाद, वडोदरा, इंदौर, भोपाल, पुणे, ठाणे, रायपुर, हैदराबाद, बंगलूरू, नागपुर और दुबई में धमाकेदार प्रस्तुतियां दी हैं l