बल्देवगढ़: भेलसी के पास रोता बिलखता हुआ मिला एक सात वर्षीय बालक,ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड
भेलसी के पास बुधवार रात करीब 11 बजे एक 07 वर्षीय बालक जो कि रोता बिलखता हुआ इधर उधर भटक रहा था। ग्रामीणों ने उक्त सूचना डायल हंड्रेड को दी।मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड की मदद से उक्त बालक को उसके गांव रमपुरा कुड़ीला पहुंचाया गया।गुम हुए उक्त बालक की पहचान अवि लोधी पुत्र रामप्रसाद लोधी निवासी रमपुरा के रुप में हुई।जिसे डायल हंड्रेड से सकुशल घर पहुंचाया गया।