बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ तहसील परिसर में लगाया गया विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
बल्देवगढ़ तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक सिंह सोलंकी के द्वारा बताया गया कि, जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में तहसील परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें निशुल्क जांच के साथ निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।