बल्देवगढ़: ग्राम डुमवार में पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ की बेरहमी से मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
ग्राम डुमवार में पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।बल्देवगढ़ थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा बताया गया कि,फरियादिया जयदेवी अहिरवार पत्नी दिनेश अहिरवार उम्र 23 वर्ष के द्वारा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि,उसके साथ उसके पति दिनेश अहिरवार ने बेवजह लात घूंसों से मारपीट की।पुलिस ने धारा 323,294,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।