बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ से खरगापुर तक विधुत विभाग के द्वारा लोगों को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित करने निकाली गई बाइक रैली
बल्देवगढ़ से खरगापुर तक विद्युत विभाग के द्वारा लोगों को नशा से मुक्ति हेतु प्रेरित करने बाइक रैली निकाली गई।उक्त बाइक रैली नगर के मां विंध्यवासिनी मंदिर से प्रारंभ होकर खरगापुर तक निकाली गई। विद्युत विभाग सहायक अभियंता रामनिवास गुर्जर के द्वारा बताया गया कि,नशा की प्रवृत्ति लोगों में लगातार बढ़ती जा रही है, नशा से दूर रहने हेतु उक्त बाइक रैली निकाली गई है।