बल्देवगढ़: धार जिले के मनावर नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की घटना पर बल्देवगढ़ नगर परिषद द्वारा की गई शोकसभा
धार जिले के मनावर नगर परिषद में कार्यरत शासकीय कर्मचारी महेंद्र त्रिवेदी की गोली मारकर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी।उक्त घटना के परिणामस्वरूप बल्देवगढ़ नगर परिषद द्वारा कार्यालय परिसर में शोक सभा की।जिसमें नगर परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने अल्पसमय मौन धारण कर मृत आत्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर नगर परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।