बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत जिनागढ़ में सरपंच पर पुराने चबूतरे को नया बताकर ₹100000 निकालने का आरोप, सीईओ ने जांच के दिए निर्देश
ग्राम पंचायत जिनागढ़ में सरपंच पर पुराने चबूतरे को नया चबूतरा बताकर ₹100000 निकालने का ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया गया था। इस संबंध में जनपद सीईओ को ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व ज्ञापन सौंपा था। उक्त शिकायत पर आज जनपद पंचायत सीईओ प्रभास राज घनघोरिया के द्वारा सहायक यंत्री से तीन दिन में जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही गई है।