घोसी: घोसी नगर में दरवाजे के सामने बह रहे गंदे पानी को लेकर सुनवाई नही होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई गुहार
घोसी नगर निवासी शम्भू बरनवाल ने दरवाजे के सामने सार्वजनिक नाली का बह रहे गंदे पानी की समस्या से परेशान हो मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर गुहार लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि नगर पंचायत में कई बार समस्या के बाबत कहने के बावजूद भी निस्तारण नही हो रहा है।जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। जिसे लेकर परेशान हु।नगर पंचायत द्वारा नाली का निर्माण कराया गया है ।