कोतमा: बिजुरी में जंगली सूअर का करंट से शिकार, तीन गिरफ्तार
Kotma, Anuppur | Oct 2, 2026 शुक्रवार 10:00 वन परिक्षेत्र बिजुरी की कदमहा बीट में 11 केवी लाइन से करीब 3 किमी क्षेत्र में करंट फैलाकर जंगली सूअर का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने बैसाखू पाव, महेश यादव और अरुण तिग्गा को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी कुंभकरण पाव फरार है। मौके से पका मांस, विद्युत तार, खूंटियां, कुल्हाड़ी और जली हड्डियां बरामद हुईं।