पूरनपुर: जेठापुर खुर्द गांव में विकास कार्य के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार की जांच के लिए अधिकारी नहीं पहुंचे, आदेश के बावजूद
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जेठापुर खुर्द के रहने वाले लालाराम ने शुक्रवार को बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने विकास कार्यों की जाँच कराने की मांग को लेकर डीएम को शपथपत्र देकर शिकायत की थी। जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा आदेश दिया गया उसके बाद भी अधिकारी मामले में न तो जाँच करने पहुंच रहे और न ही शिकायत कर्ताओं को जाँच करने की तारीख बता रहे है।