पूरनपुर: टंडोला गांव में पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर नगर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी नूरी फातिमा ने बताया कि उसका निकाह कोतवाली क्षेत्र के गांव टंडोला निवासी वाहिद खान के साथ हुआ था। बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था। उसकी मां ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के तीसरे दिन से ही ससुराली उस पर एक वाइक व तीन लाख रुपये की नकदी लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था।