पूरनपुर: लालपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली के कट मारने से ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन लोग घायल
पूरनपुर मोहल्ला रजागंज के रहने वाले रहीस उद्दीन व रोशन वेगम पत्नी इस्लामुद्दीन सहित लगभग आधा दर्जन लोग उदयपुर खुर्द ई रिक्शा से गुरुवार को जा रहे थे। तभी लालपुर के पास में ट्रैक्टर ट्राली ने कट मार दिया। जिससे ई रिक्शा चालक घवरा गया और ई रिक्शा पलट गया। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा में चालक सहित लगभग 6 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।