पूरनपुर: घुंघचाई चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली और डीसीएम की भिड़ंत, दोनों वाहन पलटे, बड़ा हादसा होने से टला
जनपद हरदोई के गांव शमदा के रहने वाले जागेश्वर पुत्र गयाप्रसाद ने शुक्रवार चार बजे बताया कि वह विधुत विभाग का सामान छोड़कर लौट रहा था। जैसे ही वह खाली ट्रैक्टर ट्राली लेकर घुंघचाई चौराहे पर पहुंचा तभी सामने से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई और डीसीएम हाईवे पर पलट गई।