पूरनपुर: सीएचसी गेट पर खड़ी एंबुलेंस हटाने को लेकर कोतवाल ने सीएचसी प्रभारी को भेजा पत्र
पूरनपुर कोतवाली और सीएचसी रोड पर आए दिन वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस दौरान बाइक,कार और एबुलेंस रोड की दोनों साइड से वाहन खड़े होने से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। जिससे लोगों को जाम में फंसने पर काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।