पूरनपुर: प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने माधोटांडा थाना क्षेत्र को ग्राम न्यायालय पूरनपुर में जोड़ने की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने गुरुवार को ग्राम न्यायालय के जज को सौंपे ज्ञापन में मांग की है। कि माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पीलीभीत न्यायालय में है। जिससे वादकारियों को काफी दूरी तय करनी पड़ती हैं। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने माधोटांडा थाना क्षेत्र को ग्राम न्यायालय से जोड़ने व ग्राम न्यायालय में वादकारियों के बैठने की व्यवस्था कराने की मांग की है।