गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने शुक्रवार को दी जानकारी, कोडार गांव का मामला
शहडोल गोहपारू थाने मे मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने शुक्रवार को 5 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी प्रेमवती कुशवाहा ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी फूलबाई कुशवाहा के द्वारा तालाब मे सिंचाई के मोटर बंद करने की बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओ मे अपराध दर्ज किया है।