गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, दादर टोला का है मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने मे मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने गुरुवार को लगभग 5 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी अहिल्या बाई ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी दान बहादुर सिंह के द्वारा महुआ के पेड़ पर आग लगने देने की बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओ पर अपराध दर्ज किया है।