गोहपारु: उमरिया गांव में घरेलू बात को लेकर मारपीट करने का मामला आया सामने, अपराध दर्ज
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने शनिवार को लगभग 3:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी आनंद प्रताप सिंह ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी राजेंद्र सिंह व दो अन्य के द्वारा घरेलू बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है।