गोहपारु: दुलादर गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में शिकायत कराई दर्ज, दो लोगों पर आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने का लगाया आरोप
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने मंगलवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी लालमन यादव ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी दादूराम एवं संदीप यादव के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है।