गोहपारु: सेमरा पुल के पास अनियंत्रित होकर कार से के पलटने से दो लोग हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा पुल के पास बुधवार को 5:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार मे सवार दो व्यक्ति घायल हो गए घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हुए दो व्यक्तियो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू भेजा है,पुलिस ने बताया है कि लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण यह घटना घटित हुई है।