रोहतास डीएम से मिले राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, सासाराम के विकास पर हुई चर्चा
सासाराम। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को रोहतास के जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान सासाराम के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और सासाराम में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने जिले की विकास संबंधी आवश्यकताओं से डीएम को अवगत कराया।
जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने भी जिले में चल रहे विकास कार्यों और प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सांसद और डीएम की इस मुलाकात को सासाराम के विकास से जुड़े मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।