पचरुखी: सराय थाना परिसर में पचरुखी आरओ ने लगाया जनता दरबार, नहीं पहुंचे फरियादी
सिवान जिले के सराय थाना परिसर में पचरुखी आरओ राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को जनता दरबार लगाया। हालाकि आज के जनता दरबार में एक भी फरियादी नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि आरओ द्वारा भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई हेतु जनता दरबार लगाया गया था। इस दौरान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे।