पचरुखी: पड़ौली गांव में श्री शतचण्डी महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण श्रद्धलुओं की उमडी रही भीड़
पचरुखी प्रखंड के पड़ौली गांव में 7 जून से 13 जून तक होनेवाले श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।