पचरुखी: एसआई पर हमले के आरोप में जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस तेरह लोगों को किया गिरफ्तार
जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से कुल तेरह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि सभी लोगों को एसआई विकास कुमार पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि गुरुवार को तरवारा बाजार में दो पक्षों में हुई मार पीट में बीच बचाव करने गए IS विकास कु. घायल हो गए थे।