पचरुखी: सकरा बाज़ार पर बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सकरा बाज़ार पर शुक्रवार की देर शाम बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज बाजार निवासी आरिफ रजा तरवारा से बाइक से पचरुखी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सकरा बाजार पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया। इस दौरान वह घायल हो गया।