पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में सीओ ने लगाया जनता दरबार, कुल पांच मामलों की हुई सुनवाई
पचरुखी थाना परिसर में शनिवार को सीओ अमित कुमार ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान भूमि संबंधी कुल पांच मामलों की सुनवाई हुई। जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया। वहीं शेष मामलों में सभी पक्षों को अगली तिथि को सुनवाई हेतु बुलाया गया। मौके पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष चंद्रलोक कुमार, एसआई संदीप कुमार, राजस्व कर्मचारी शेषनाथ सिंह और अन्य लोग मौजूद थे।