गिरियक: गिरियक प्रखंड में तालाबों का सर्वेक्षण कार्य शुरू, आर्द्रभूमियों के संरक्षण पर जिला प्रशासन सख्त
नालंदा जिले की महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों को अतिक्रमण और प्राकृतिक जल प्रवाह में बदलाव से बचाने के लिए वन विभाग ने सर्वेक्षण शुरू किया है। जिले की 44 चिन्हित आर्द्रभूमियों का स्थल सत्यापन कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। गिरियक प्रखंड के घोड़ा कटोरा में 11.02 हेक्टेयर और पोखरपुर में 13.57 हेक्टेयर क्षेत्र में चिन्हित तालाबों का सर्वेक्षण शुरू हो गया है।