गिरियक: गिरियक प्रखंड के कालीबीघा गांव में भव्य अखंड कीर्तन का आयोजन, 161 कलश यात्रा से शुभारंभ
Giriak, Nalanda | Feb 15, 2026 गिरियक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रैतर पंचायत के कालीबीघा गांव में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच अखंड कीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को 161 कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत हुई।