गिरियक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को अवैध शराब और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर गोली चलाने की साजिश रचने का भी आरोप है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अजय यादव उर्फ आजो यादव अपने सहयोगी अरविंद कुमार एवं अन्य अपराधियों के साथ मिलकर छापेमारी के क्रम में पुलिस पर हमला करने की योजना बना रहा है।