करछना, प्रयागराज: मुहर्रम पर शुक्रवार को बरदहा, खजुरी और बरांव में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाला। मजलिस में कर्बला की कुर्बानी पर रोशनी डाली गई। नोहाख्वानी और मातम के दौरान माहौल गमगीन हो गया तथा लोगों ने इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Bara, Allahabad | Jun 26, 2026