कोखराज टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में लगी आग, 5 घायल अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 5 लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 2 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रारंभिक जांच में टैंकर के डिवाइडर से टकराने के बाद गैस रिसाव से आग लगने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के चलते कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Bara, Allahabad | Jun 26, 2026