घूरपुर में आठवीं के जुलूस से पहले सुरक्षा पर सवाल
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
घूरपुर, प्रयागराज। 10 मुहर्रम पर निकलने वाले परंपरागत आठवीं की मेहंदी एवं झूला जुलूस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। जुलूस मार्ग पर रीवा रोड राष्ट्रीय राजमार्ग के लगभग 700 मीटर हिस्से में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की है।
Bara, Allahabad | Jun 26, 2026