कौशांबी: कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह LPG टैंकर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 7 लोग झुलस गए, जिनमें 5 का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 2 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दमकल और पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है। प्रारंभिक जांच में टैंकर के डिवाइडर से टकराने के बाद गैस रिसाव से आग लगने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।
Bara, Allahabad | Jun 26, 2026