कोईलवर: कुल्हड़िया फ्लाईओवर के एक्सपेंशन जॉइंट में खराबी, हादसे की आशंका
कोईलवर प्रखंडके कुल्हड़िया रेलवे फ्लाईओवर के एक्सपेंशन जॉइंट में जगह-जगह खराबी आने से पुल से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है। गुरुवार शाम 4:30 पब्लिक एप की टीम जब उधर से गुजर रही थी तो ग्रामीणों ने बताया कि जॉइंट पार करते समय वाहनों को जोरदार झटका लगता है। खासकर लोडेड ट्रकों को यहां से गुजरने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।