अटरू: अटरू में नगरपालिका चुनाव की तस्वीर हुई साफ, 25 वार्डों के 103 प्रत्याशी मैदान में
Atru, Baran | Sep 4, 2026 अटरू में शहरी सरकार की तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 103 प्रत्याशी मैदान में भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, निर्दलीय बिगाड़ेंगे कई वार्डों के समीकरण; 11 सितंबर को मतदान, 14 को आएगा परिणाम अटरू। नगरपालिका चुनाव को लेकर नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी मैदान की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। शहर के 25 वार्डों में कुल 103 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।