देवबंद: खुद को एसएसपी कार्यालय में तैनात बताकर साइबर ठग ने गांव झबीरन के एक व्यक्ति से फोन कर मांगे दस हजार रुपये
गांव झबीरन निवासी उदल सिंह से एसएसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी बताकर दस हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान पीड़ित को एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि वह एसएसपी कार्यालय में तैनात है।