देवबंद: जम्मू में हुए आतंकी हमले के विरोध में देवबंद में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी कटरा से शिवखोड़ी जाते समय श्रद्धालुओं की बस पर 9जून को आतंकवादियों ने हमला बोल दिया थ।इस घटना में 9 तीर्थ यात्री मारे गए थे। इसके विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। और महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम देवबंद को सौंपा।