देवबंद: गांव नफेपुर के ग्रामीणों व किसानों ने एसडीएम देवबन्द को ज्ञापन देकर एनएचएआई द्वारा बंद किए गए चकरोड़ को खुलवाने की मांग
गांव नेफपुर के किसान इकट्ठा होकर देवबंद एसडीएम कार्यालय देवबंद पहुंचे जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि तल्हेड़ी बुजुर्ग से खेड़ा मुगल को जाने वाली सड़क पर गांव नफेपुर के किसानों के चकों पर रास्ता गया है। जिसे एनएचएआई वालों ने जेसीबी से खोद दिया है। और वह इसे हमेशा के लिए बंद करना चाहते हैं।