देवबंद: पानी की निकासी न होने को लेकर एसडीएम के दरबार पहुंचे गांव खेड़ा मुगल के ग्रामीण, पानी की निकासी कराए जाने की मांग की
देवबंद के गांव खेड़ा मुगल के ग्राम प्रधान गुरूपल के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने पानी की निकासी को सुचारू किए जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी देवबंद को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों कहना है कि गांव का एक तिहाई पानी कब्रिस्तान से होकर तालाब में गिरता था। लेकिन कब्रिस्तान में जल भराव होने के कारण पानी का रूकाव हो गया।