महसी: माधवपुरवा में उपद्रवियों ने टेंपो और पंपिंग सेट में लगाई आग, घर में की जमकर तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात
हरदी क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी गिरधारी लाल बीयर की दुकान पर मुनीम था। जिसकी लाश सोमवार सुबह गांव के तालाब में मिला था। आरोप है कि शरीर पर कई चोट के निशान थे। मृतक के भाई और बेटे ने गांव निवासी समुदाय विशेष के 4 लोगों पर मवेशी हाकने के विरोध में अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के पक्ष की ओर से आगजनी की गई।