महसी: मकरंदपुर में शरद कालीन गन्ना बुवाई हेतु कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया
महसी क्षेत्र के मकरंद पुर गांव मे रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पारले चीनी मिल की ओर से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य गन्ना प्रबंधक जगतार सिंह ने किसानों को सट्टा संचालन के बिषय मे जानकारी दी। शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए लाभ प्रद गन्ना प्रजातियों जैसे 15023,14201,0118, 16202 आदि के बारे मे बताया। गन्ना मे लगने वाले रोगों से बचाव के उपाय बताया।