महसी: मक्कापुरवा के पास खेलते समय बाढ़ के पानी में डूबकर बालिका की हुई मौत, अन्य बच्चे बाल-बाल बचे
खैरीघाट थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा गांव निवासी लवकुश की छः वर्षीय मासूम गुड़िया मंगलवार शाम करीब चार बजे कई बच्चियों के साथ बेलहा बहरौली तटबंध के किनारे खेलने गई थी। जहा बाढ़ से बचे हुए पानी में गांव के अन्य बच्चे नहा रहे थे गुड़िया भी नहाने चली गई।नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली और डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई।