महसी: महसी इलाके में नहीं रुक रहा जंगली जानवरों का आतंक, लोधनपुरवा में 7 वर्षीय मासूम पर किया हमला, इलाके में दहशत
महसी तहसील क्षेत्र के लोधनपुरवा गांव निवासी रामपाल की 7 वर्षीय मासूम बच्ची अंजू पर सोमवार मंगलवार की रात करीब तीन बजे जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुन परिजनों ने हाका लगाया तब बच्ची को छोड़ जानवर फरार हो गया। परिजन इलाज के लिए सीएचसी महसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।