प्रतापगढ़: महिला थाना की टीम ने पारिवारिक विवाद के कारण अलग रह रहे दो पति-पत्नी को समझौता कराकर एक साथ रहने के लिए किया राजी
महिला थाना की टीम ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे पारिवारिक विवाद के कारण अलग रह रहे दो पति-पत्नी को समझौता कराकर एक साथ रहने के लिएराजी किया।पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर शांतिपूर्णवार्ता कराई और गलतफहमियों को दूर किया। दोनों ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया और बच्चों एवं परिवार की भलाई के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने1 को राजी हुए।