प्रतापगढ़: अष्टभुजा नगर में अभाविप, काशी प्रांत के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का हुआ शुभारंभ
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुक्रवार शाम 5 बजे विधिवत शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम अष्टभुजानगर में मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अभाविप काशी प्रांत द्वारा आयोजित इस अभ्यास वर्ग में काशी प्रांत के 18 जिलों एवं 2 केंद्रीय विश्वविद्यालयों से कुल 266 विद्यार्थी शामिल हुए।