प्रतापगढ़: कैम्प कार्यालय में डीएम की अध्यक्षता में 'रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष' की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम 5 बजे "उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष" की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला सशक्तिकरण के तहत विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।