लाडनूं: लाडनूं शहर में सूने मकान में अज्ञात चोरों ने बोला धावा,घर में रखे लाखों के जेवरात व 15 हजार की नगदी लेकर हुए फरार
Ladnu, Nagaur | Aug 11, 2024 लाडनूं के एलआईसी ओफिस रोड स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान घर में रखे लाखों के जेवरात व 15 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गये। वहीं पीड़ित उर्वशी ने लाडनूं थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गये हुए थे। इसी दौरान पीछे से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया।